आवाज़/वीडियो की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए आप ये कुछ उपाय आज़मा सकते हैं:
1. अपना नेटवर्क कनेक्शन जाँचें: धीमा या अस्थिर कनेक्शन वीडियो की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है। बेहतर सिग्नल वाले वाई-फ़ाई नेटवर्क से जुड़ें या संभव हो तो मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करें।
2. अपना माइक्रोफ़ोन और स्पीकर जाँचें: सुनिश्चित करें कि आपके फ़ोन का माइक्रोफ़ोन या स्पीकर किसी चीज़ से ढका न हो। अगर आप हेडफ़ोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें निकालकर देखें कि आवाज़ की गुणवत्ता बेहतर होती है या नहीं।
3. अपना डिवाइस रीस्टार्ट करें: फ़ोन रीस्टार्ट करने से अक्सर वीडियो संबंधी समस्याएँ ठीक हो सकती हैं।
4. सेटिंग्स में कॉल मोड को स्मूद पर सेट करें, ताकि नेटवर्क पर ज़्यादा दबाव न पड़े।
अगर समस्या बनी रहती है, तो हम सुझाव देते हैं कि ऐप में फ़ीडबैक सुविधा के ज़रिए हमसे संपर्क करें।
